टीवी मसाला

YRKKH BTS Photo: दुल्हन बन अभिरा को होगा अपनी पुकी से मिलन, मायरा संग बिताएगी क्वालिटी टाइम

YRKKH BTS Photos: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें अभिरा और मायरा के साथ नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Image

yeh rishta kya kehlata hai bts photo

YRKKH BTS Photos: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आए दिन मेकर्स इसी जद्दोजहद में रहते हैं कि शो को ज्यादा से ज्यादा प्यार और टियारपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग मिल सके। इसी के साथ इन दिनों कहानी में देखने को मिल रहा है कि अभिरा अंशुमन से सगाई कर लेगी। सिर्फ यही नहीं इस बर्बादी को खुद अरमान अपनी आँखों से देखेगा। ऐसे में अब जल्द ही अभिरा और अंशुमन की शादी होने वाली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिरा दुल्हन के जोड़े में तो मायरा भी साथ नजर आईं। अंशुमन संग शादी वाले दिन मायरा अभिरा से मिलने आएगी दोनों एक टेबल के नीचे सभी से छुपकर क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेगी। अभिरा शादी की मिठाई मायरा को खिलाएगी जो बहुत खुशी होगी। मायरा को गले लगाकर अभिरा काफी खुश होगी। आगे तस्वीर में अरमान मायरा को अभिरा के साथ देखकर चौंक जाएगा। जैसा कि अपको पता है मायरा ही अभिरा अरमान की बेटी पुकी है। जल्द ही ये सच अभिरा के सामने आकार रहेगा।

गीतांजली और कावेरी के चलते अरमान अभिरा को मायरा का सच नहीं बता पाया। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अंशुमन और अभिरा की शादी उस दिन होगी जिस दिन कृष और तान्या फेरे लेंगे। दूसरी तरफ विद्या सगाई में शामिल ना होकर भगवान से प्रार्थना करेगी कि वो अभिरा अरमान को एक कर दें।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article