टीवी मसाला

Bigg Boss 19: पैसों के लिए सलमान खान के शो में कदम रखेंगी अपूर्वा मुखीजा? खुद खुलासा कर बताया सच

Apoorva Mukhija on Bigg Boss 19: सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मुखीजा को लेकर खबर उड़ रही थीं कि वो 'बिग बॉस 19' में नजर आ सकती हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान अपूर्वा मुखीजा ने बताया कि वो सिर्फ पैसों के लिए सलमान खान के शो में कदम रखेंगी।

Image

apoorva mukhija on bigg boss 19

Apoorva Mukhija on Bigg Boss 19: रेबल किड के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मशहूर अपूर्वा मुखीजा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस करण जौहर के शो 'ट्रेटर' में नजर आईं। अपूर्वा की गेम टैक्टिक्स को देख जनता काफी इंप्रेस हुई। अपूर्वा शो के फिनाले में पहुँचने से पहले ही एलिमिनेट हो गईं। अब अपूर्वा मुखीजा ने पॉडकास्ट के दौरान 'बिग बॉस 19' को लेकर बातचीत की। खबर उड़ रही हैं कि मेकर्स अपूर्वा से काफी इंप्रेस है जिसके चलते उन्हे 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनाना चाहते हैं। ऐसे में अपूर्वा ने रुमर्स पर क्या बोला जानिए इस रिपोर्ट में।

पिंकविला संग बातचीत करते हुए अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) से पूछा जाता है कि क्या उन्हे 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ऑफर हुआ था? जवाब में इंफ्लुएंसर हाँ कहती हैं। अपूर्वा ने कहा 'मैं कभी नहीं कहूँगी कि मैं ये शो नहीं करूंगी। मेरे हिसाब से कैद वाले रियलिटी शो में एन्जाइटी बढ़ जाती है। खासकर उस इंसान को ज्यादा दिक्कत होती है जो बहुत सोचता और पहले से उसे एन्जाइन्टी हो। ऐसे घर में उसका रहना काफी मुश्किल है, लेकिन पैसों से ऊपर क्या दुनिया में। पैसा होगा तो कर लेंगे।'

अपूर्वा ने साफ कह दिया है कि अगर उन्हे अच्छे पैसे मिलेंगे तो जरूर शो करेंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article