टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 5 September: अरमान संग फेरों से पहले फिर मुसीबत में फंसी अभिरा, जले पर नमक छिड़केगी रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 September, 2024: टीवी के चर्चित शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है। इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। जल्द ही शो में देखने को मिलेगा कि अभिरा का नथ फंक्शन रद्द हो जाएगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 September, 2024: टीवी के चर्चित शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अभिरा और अरमान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन दोनों की शादी से पहले दुनियाभर की परेशानियां आ रही हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि दादीसा अभिरा के कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने पर लोन का गवाह बनने से साफ इंकार कर देती हैं। ऐसे में अभिरा को लोन नहीं मिलता और उसका नथ फंक्शन रद्द होने की कगार पर पहुंच जाता है। हालांकि समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

दादीसा को करारा जवाब देगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान अपनी सभी लड़ाइयां सुलझा लेंगे। वहीं अरमान अभिरा को आश्वासन देगा कि वह हर मुसीबत में उसका साथ देगा। इसपर अभिरा दादीसा के पास आएगी और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से साफ मना कर देगी। अभिरा कहेगी कि आप चाहे साथ दें या न दें, मेरा प्यार मेरे साथ है। इससे कावेरी का मुंह बन जाएगा।

शुरू होने से पहले रद्द होगा अभिरा का नथ फंक्शन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा को लोन के पैसे नहीं मिलते हैं। वहीं सजावट और कैटरिंग वाले अपने पैसे मांगने आएंगे। लेकिन अभिरा के पास देने के लिए पैसे नहीं होंगे, जिससे सारी सजावट और खाना वापिस ले लिया जाएगा। वहीं रूही ये सब देखकर उसका मजाक बनाएगी और उसके जले पर नमक छिड़केगी।

मनीष को पता चलेगा अभिरा का सच

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा के नथ फंक्शन पर मनीष को पता चलेगा कि वह अक्षरा और अभिनव की बेटी है। दरअसल, अभिरा मनीष को बताएगी कि उसके पिता कसौली के थे। ऐसे में मनीष, अभिरा से उसकी मां का नाम पूछेंगे। इसपर अभिरा अक्षरा का नाम लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article