Hina Khan Shares Glimpse Of Lonavala Trip: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन हिना खान का जज्बा ऐसा है कि उसे देख लोग भी हैरान रह जाते हैं। हिना खान कैंसर की तकलीफ में भी लोगों को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। बीते कुछ दिनों पहले अपने कैंसर के दर्द को कम करने के लिए हिना खान लोनावला ट्रिप पर गई थीं, जहां उन्होंने सुकून के पल बिताए। हिना खान (Hina Khan) ने लोनावला में रहते हुए बारिश की बूंदों के साथ कैंसर की तकलीफ को कम करने की कोशिश की थी। खास बात तो यह है कि अब हिना खान ने लोनावला में संजोई यादों को सोशल मीडिया पर भी साझा की है।
हिना खान (Hina Khan) का लोनावला से जुड़ा ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिना खान ने अपने लोनावला के वीडियो में दिखाया कि वहां उन्होंने झील के किनारे वक्त बिताया। रिजॉर्ट के खाने का लुत्फ उठाया, साथ ही वहां बारिश की बूंदों का भी मजा लिया। वीडियो में हिना खान लोनावला में फुल एंजॉय करती दिखाई दीं। इस वीडियो को साझा करते हुए हिना खान ने लिखा, "मुझे बारिश से प्यार है। इस बारिश को अपने आप को चूमने दो। क्या खूबसूरत जगह थी और क्या ही खूबसूरत छुट्टियां थीं।"
हिना खान ने कीमोथेरैपी को लेकर भी शेयर किया था वीडियो
हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ दिनों पहले वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पांच कीमो हो चुकी है और अभी 3 और बाकी है। हिना खान ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें काफी तकलीफ झेलनी पड़ी, लेकिन अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
