YRKKH Spoiler 5 November: अभिरा और रुही के बच्चों पर मंडराया खतरा, कोई एक देगा पोद्दार खानदान को वारिस

YRKKH Spoiler 5 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि रुही के अंदर अभिरा के बच्चे को लेकर जलन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा विद्या और अरमान को एक करने के लिए नई नई तरकीबें आजमा रही है।

YRKKH Spoiler 5 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिसे देख हर कोई चौंक जाएगा। रुही के अंदर अभिरा और उसके होने वाले बच्चे को लेकर जलन बढ़ती जा रही है और जो आगे जाकर एक सर्वनाश का रूप लेगी। पोद्दार खानदान में खुशियां दस्तक देने से पहले ही उलटे पैर लौट जाएगी और घर सुना पड़ जाएगा। आज 5 नवंबर को शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 November

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि चुपके-चुपके विद्या अभिरा के बच्चे के लिए स्वेटर बनाती है जिसे आगे चलकर रुही जलन में डूब खराब कर देती है। यह सब रोहित देख लेता है और रुही को समझाता है कि वो कैसे एक आने वाले बच्चे के लिए मन में जलन रख सकती है। यह सुन जैसे ही रुही कमरें से बाहर जाने वाली होती है उसके द्वारा खराब किया हुआ स्वेटर पैरों में फंस जाता है और वो गिरने से बच जाती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान और दादी सा मिलकर अभिरा के बच्चे के लिए स्वेटर बुनने की कोशिश करते हैं।

End of Feed