YRKKH Spoiler 4 October: संतान और अरमान के धर्म संकट में फंसेगी अभिरा, रुही बनेगी पोद्दार हाउस मलिका

YRKKH Spoiler 4 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा की अभिरा रुही को गाड़ी से टक्कर मार देगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा और अरमान की जिंदगी में भूचाल आने से पहले तूफान आएगा।

YRKKH Spoiler 4 October: स्टार प्लस स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी कहानी में लीप ओर बढ़ रहा है। शो के कलाकार अपनी कहानी से सभी का दिल जीत रहे हैं जिससे मेकर्स को टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि सभी घरवाले विद्या का जन्मदिन धूम धाम से मानते हैं। इस जश्न में अभिरा और अरमान शामिल नहीं होते हैं लेकिन बहु होने के नाते अभिरा जन्मदिन की तैयारी खुद करती है। इस बात का पता विद्या को चल जाता है और वह अभिरा को जलील करती है, यह देख अरमान भी गुस्सा हो जाता है। आज के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 4 October

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान के पीछे जा रही होती है तभी वो रुही को अपनी गाड़ी से टक्कर मार देती है। सभी पोद्दार खानदान के लोग भागे-भागे बाहर आते हैं और अभिरा पर सारा इल्जाम का पर्चा फाड़ देते हैं। डॉक्टर रुही का चेक-अप कर बताती है कि वो प्रेग्नेंट यह सब सुन सभी खुशी से झूम उठते हैं।

End of Feed