YRKKH Spoiler: विद्या और दादीसा के लाख मनाने पर भी नहीं होगा तलाक, अभिरा के बहाने सगी मां के पास पहुंचेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 February, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा तलाक की सुनवाई के लिए लेट हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर दादीसा की हरकतों की पोल अभिरा के सामने खुलेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 February, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते काफी वक्त से छोटे पर्दे के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी कब्जा जमाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने इसे टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बनाया हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अरमान तलाक की डेट फाइनल कर देता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा को ये जानकर झटका लगता है। लेकिन समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

End of Feed