टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 31 October: अभिरा की कोख में पल रहे बच्चे से जलेगी रूही, दादीसा के सामने आएगा संजय का असली चेहरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 31 October, 2024: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रूही को अभिरा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चल जाएगा। वहीं संजय बंसल दादीसा के सामने जहर उगलेगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज आएंगे महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 31 October, 2024: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर फिर से कब्जा करना शुरू कर दिया है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में लगातार ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को शो से बखूबी जोड़ रहे हैं। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा, चारू के होने वाले पति की सच्चाई सबके सामने बताती है। लेकिन अपने परिवार के डर से चारू सबके सामने चुप हो जाती है, जिससे एक बार फिर से अभिरा पर उंगलियां उठती हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा के हाथ एक पार्सल लगता है। वो कावेरी के कहने पर उस पार्सल को सबके सामने खोलती है, जिसमें चारू और नीरज की शादी का कार्ड होता है। वो पूरे परिवार को इस बारे में बताती है और सब एक साथ चारू की शादी रोकने के लिए निकल पड़ते हैं। दूसरी ओर रूही घर पर रुकती है और अभिरा व अरमान के कमरे में जाकर छानबीन करती है। रूही के हाथ अभिरा के सोनोग्राफी की फोटोज लगती हैं, जिसे देखकर वो रोने लगती है। रूही चिल्ला-चिल्लाकर कहती है कि अभिरा प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। अगर वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसे अक्षरा मासी के किये की सजा कैसे मिलेगी।

दादीसा के लिए जहर उगलेगा संजय

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कावेरी पूरे परिवार के साथ चारू की शादी रोकने के लिए पहुंच जाएगी। लेकिन संजय अपनी बेटी के दिमाग में जहर भरेगा। साथ ही अभिरा से कहेगा कि पहले फर्म की जिम्मेदारी मेरी थी। लेकिन अब उन्होंने वो जिम्मेदारी तुम्हें दे दी, क्योंकि हम इनका अपना खून नहीं हैं। ऐसे ही ये तुम्हारे साथ भी करेंगी। कल को तुम्हारी जगह कोई और लेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article