Hina Khan Reveals Ekta Kapoor Support Her In Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सबके दिलों पर सालों तक राज किया। वहीं इन दिनों हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस लगातार इसका इलाज करा रही हैं और बीमारी में भी हिना खान ने अपना जज्बा कम नहीं होने दिया। यूं तो हिना खान के परिवार के साथ-साथ कई सितारे भी कैंसर जैसी बीमारी में हिना खान (Hina Khan) का सहारा बने। इस लिस्ट में एकता कपूर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पल-पल हिना खान से उनकी सेहत की खबर ली।
इस बात का खुलासा खुद हिना खान (Hina Khan) ने किया है। दरअसल, हिना खान एकता कपूर की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना खान ने अपनी फोटो एकता कपूर के साथ भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। हिना खान ने एकता कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे अपनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया एकता और पल-पल मेरी खबर लेने के लिए, मेरे सबसे बुरे वक्त पर भी। आपको ऊपर वाला हमेशा खुश रखे।"
![]()
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में बतौर कोमोलिका काम किया था। हिना खान के इस रोल ने तबाही मचा दी थी। इसके बाद हिना खान ने एकता कपूर के 'नागिन 5' में भी कैमियो रोल किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचाई थी।
