YRKKH Spoiler 30 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलता है की अरमान अभिरा के जख्मों पर मरहम लगा रहा होता है। अरमान अभिरा से माफी माँगता है की वह सबसे खराब पिता और पति है जो अपने परिवार के साथ खड़ा नहीं होता। हालांकि अभिरा उसे ऐसा सोचने से मना कर देती है और समझाते हुए कहती है की बीएसपी को उन दोनों से ज्यादा अच्छे माता-पिता नहीं मिल पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रोहित को दक्ष की चिंता की वजह से नींद नहीं आ रही होती है।
रुही रोहित को बताती है की अगर वो अभिरा की जगह होती तो वो बच्चे के लिए करियर छोड़ देती, उसे कभी आंखों से ओझल तो क्या कभी अकेला तक नहीं छोड़ती। यह सब सुन रोहित अरमान को आधी रात मिलने बुलाता है जहां वो अपना बच्चा वापिस मांगने की बात कहता है। अरमान रोहित को समझाने की कोशिश करता है की ऐसे कई जिंदगियां तबाह हो जाएगी और सिर्फ यही नहीं अभिरा जीते-जी मर जाएगी। हालांकि रोहित अरमान की बातों को सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता और उसे बच्चा वापिस लौटाने का वक्त देकर चला जाता है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रीकैप में देखने को मिला की घर में दक्ष की पूजा होने वाली है जिसकी तैयारी की जिम्मेदारी का जिम्मा रोहित अपने सिर पर उठाता है। इसी के साथ रोहित अरमान को बताता है की पूजा से पहले अभिरा को सच बता दें और जात क्रम के दिन रुही ही बच्चे के साथ पूजा में बैठेगी। अभिरा अरमान को परेशान देख रोहित से पूछती है लेकिन सच बताने के बजाए वो अपनी ही भाभी के मन में शक का बीज बो देता है।
