YRKKH Spoiler 30 March: समाज के तानों का मुंहतोड़ जवाब देगी अभिरा, रुही और होने वाले बच्चे की बनेगी ढाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 March: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में अभिरा रुही की ढाल बन उसे प्रोटेक्ट करेगी। वहीं संजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। यहाँ पढ़िए आज का धांसू स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अभिरा-अरमान से होगी जो काफी दुखी है लेकिन शिवानी उनका साथ देगी। शिवानी कहेगी कि तुम दोनों ने बच्चा पाने के लिए अपने भाई और भाभी के रिश्ते को और उलझाकर रख दिया है। आगे चलकर हो सकता है की अरमान को पोद्दार हाउस वापिस जाना पड़े। वहीं दूसरी तरफ संजय चारु से पूछताछ करेगा की वो कल रात कहाँ थी लेकिन इस बीच रोहित अपनी बहन का बचाव करेगा। रोहित से बदला लेने के लिए संजय अखबार वालों को पोद्दार परिवार से जुड़ी एक खबर देगा जो आगे जाकर परिवार को मालूम पड़ेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 March

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान और आभीर फैसला लेंगे की वो अपने नए बच्चे को लेकर पोद्दार हाउस वापिस नहीं जाएंगे। वहीं पोद्दार हाउस में महिला मंत्रीमण्डल की औरतें कावेरी को पूजा में आने के लिए मना कर देगी क्यूंकी सभी को रुही के सरोगेसी का पता सभी को चल गया है। औरतें रुही को खरी खोटी सुना रही होगी की तभी वहां पहुंचकर अभिरा सभी की बोलती बंद कर देगी। रुही का बचाव करते हुए अभिरा उन औरतों का साथ देगी जिनको बच्चा नहीं हो पा रहा की उनका कैसे समाज मजाक उड़ाता है।

End of Feed