टीवी मसाला

Chum Darang को रैंप वॉक पर देख जज्बात नहीं रोक पाए Karan Veer Mehra, भरी महफिल में किया ये काम

Karan Veer Mehra Blow Kisses to Chum Darang: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम चुम दरांग और करण वीर मेहरा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। बीती रात चुम दरांग रैंप वॉक पर उतरी ऐसे में करण वीर मेहरा उन्हे देख अपने जज्बात नहीं रोक पाए और सभी के आगे कुछ ऐसा काम कर दिया।

Image

Karan Veer Mehra Chum Darang

Karan Veer Mehra Blow Kisses to Chum Darang: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के बाद करण वीर मेहरा और चुम दरांग एंटेरटेन्मेंट दुनिया की फेमस जोड़ी है। शो में दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ी और पसंदीदा ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफसक्रीन जोड़ी बनी। आए दिन दोनों एक दूजे के साथ स्पॉट होते रहते हैं। हालांकि कभी दोनों के एक दूजे को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं बताया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चुम दरांग को रैंप वॉक पर देख करण वीर मेहरा ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम चुम दरांग (Chum Darang) कल लैकमे फैशन वीक के लिए रैंप वॉक पर उतरीं। इस खास दिन के लिए चुम ने ऑफ शोल्डर लॉंग ड्रेस पहनी और सर पर बंधाना बंधा था। चुम ने बेहद ही जबरदस्त अंदाज में रैंप वॉक किया जिसे सभी देखते रह गए। इस फैशन वीक में चुम को सपोर्ट करने करण वीर मेहरा भी पहुंचे। बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने चुम को देख फ्लाइंग किस देना शुरू किया और वीडियो भी बनाई। एक दूजे के लिए दोनों का प्यार देख फैंस को काफी पसंद आया।

इंटरनेट पर ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कुछ दिनों पहले टेली टॉक संग हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान चुम दरांग ने कबूला था की वो और करण वीर मेहरा सिर्फ दोस्त हैं। चुम ने बताया की उन्होंने सिर्फ गेम और दिखावे के लिए करण संग रिश्ता नहीं बनाया था। अगर आगे चलकर दोनों के बीच कुछ भी होगा तो वो अपने फैंस को जरूर जानकारी देंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article