YRKKH Spoiler 30 April: प्यार के लिए अभीर से भीख मांगेगी कियारा, चारु के पैर में बेड़ियाँ डालेगा कृष

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 April: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीर कियारा को उसकी जिंदगी से जाने के लिए कहेगा। वहीं कृष भी चारु को कमरें में बंद कर देगा। दूसरी तरफ गलती का एहसास होते ही अरमान अभिरा रोमांस में डूबेंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होगी जो विद्या को बताएगा आज अभिरा की लापरवाही के चलते दक्ष को चोट लग गई। ऐसे में विद्या को लगेगा कि अभिरा को इस समय सिर्फ अपना भाई और मायके वाले दिख रहे हैं। ये समझ विद्या अरमान के मन में बात डाल देगी की शायद अभिरा पुकी को भी नहीं संभाल पाएगी। ये सब बातें रुही सुन लेगी जो अरमान को फटकार लगाएगी। रुही उसे कहेगी कि वो कैसे सोच सकता है अभिरा अच्छी मां नहीं बन पाएगी। अरमान को एहसास होता है की वो अभिरा को लेकर कितना गलत सोच रहा था।

YRKKH MAHA TWIST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में प्लान के मुताबिक जैसे ही चारु घर छोड़कर जा रही होगी कृष उसे रोकेगा और जबरदस्ती उसे कमरें में बंद र देगा। इस दौरान अभीर पोद्दार हाउस पहुँच जाएगा ताकि वो और चारु जल्दी घर से भाग जाए। वहीं अपनी गलती का एहसास होते ही अरमान अभिरा से माफी मांगेगा और अगले दिन उसके लिए सप्राइज़ प्लान करेगा। पुराने घर में अरमान तस्वीरों और दिल वाले फूलों को सजाकर सजावट करेगा ताकि वो और अभिरा रोमांस कर सके। इस प्लान में रुही भी अरमान का साथ देगी ताकि दोनों के बीच दूरियाँ खत्म हो जाए।

End of Feed