टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में बड़े जबाजों को टक्कर देगी 22 साल की ये TV हसीना, रोहित शेट्टी के शो का मजा होगा डबल

TV Actress in Khatron Ke Khiladi 15: टीवी दुनिया का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि शो में 22 साल वर्षीय टीवी एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने जा रही है। जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Reem Shaikh khatron ke khiladi 15

TV Actress in Khatron Ke Khiladi 15: टीवी इंडस्ट्री का पसंदीदा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द ही छोटे परदे पर लॉन्च होने वाला है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया ने शो को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया है। अब शो कलर्स टीवी के बजाए सोनी टीवी चैनल पर लॉन्च होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच खबर आ रही है कि शो में 22 साल की टीवी एक्ट्रेस हिस्सा लेने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस हसीना का नाम।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए टीवी एक्ट्रेस रीम शेख (Reem Shaikh) को ऑफर भेजा गया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच में बातचीत चल रही है और जल्द ही कान्ट्रैक्ट साइन हो सकता है। लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर रीम इस शो का हिस्सा बनती हैं तो हर कोई देखने में दिलचस्पी दिखाएगा कि कैसे 22 वर्षीय एक्ट्रेस स्टंट करेंगी। बता दें इस समय रीम कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं।

रीम शेख के साथ-साथ गौरव खन्ना, भाविका शर्मा, कृशाल आहूजा, गुलकी जोशी, विशाल कोटियन समेत कई टीवी स्टार्स को शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' ऑफर हो चुका है। बनिजय एशिया द्वारा हाथ खींच लेने के बाद शो देरी से शुरु हो सकता है। रिपोर्ट्स का मानना है शो की शूटिंग मई महीने में शुरू हो सकती है। हर बार की तरह रोहित शेट्टी ही टीवी कलाकरों को खतरनाक स्टंट देंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article