YRKKH Spoiler 3 July: अरमान को ब्लैकमेल करेगी कावेरी, अभिरा को रियलिटी चेक देगा अंशुमन

YRKKH Spoiler 3 July: रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि कावेरी अरमान को ब्लैकमेल करेगी ताकि अभिरा को सच पता ना चल पाए। दूसरी तरफ ऑफिस में अंशुमन अभिरा को रियलिटी चेक देगा, जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 3 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो रोते हुए कहेगा कि उसे क्या लगा था की अरमान सारे गीले शिकवे खत्म कर देगा। कैसे गीतांजली ने मेरे हाथ से अरमान का हाथ छीन लिया। उम्मीद टूटने पर अभिरा तेज तेज रोएगी।' घर के अंदर गीतांजली अभिरा को मायरा का सच बताने के लिए मना करेगी। गीतांजली अरमान के पैरों में गिरकर उससे गुजारिश करेगी कि वो सच बाहर आने ना दे क्यूँकि वो मायरा के बिना जिंदगी नहीं जी पाएगी। मायरा की ही खातिर उसने अरमान से शादी करने का फैसला लिया था। गीतांजली को मालूम है कि कावेरी भी नहीं चाहती कि अरमान अभिरा को सच बताए। पोद्दार हाउस में कियारा बताएगी कि अरमान ने गीतांजली से सगाई कर ली है जिसे सुन सभी चौंक जाएंगे।

yrkkh

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजली घर लौटकर मायरा को कसकर गले लगाएगी क्यूँकि उसे एहसास हो गया कि वो अरमान की बेटी के बिना नहीं रह सकती। इस दौरान मायरा अरमान से मिलने की जिद्द करेगी। आगे चलकर गीतांजली के घर से जाने के बाद कावेरी अरमान से कहेगी कि उसे पता है मायरा ही अभिरा की पुकी है लेकिन तुम ये सच नहीं बता सकते। मायरा का सच छुपाकर उसने अभिरा को बिना गुनाह किए हुए सजा दी है। गलती मानना के बजाए अरमान कावेरी को भी इस गुनाह का भागीदार बना लेगा।

End of Feed