टीवी मसाला

TMKOC छोड़ने के 8 साल बाद कुछ ऐसी हालत में दिखीं दयाबेन, शक्ल सूरत देख फैंस भी रह गए हक्के बक्के

Disha Vakani Transformation: सोनी टीवी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर दिशा वकानी ने घर घर पहचान बनाई। इस बीच शो छोड़ने के 8 साल बाद दिशा की पहली झलक देखने को मिली। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई इंसान चौंक गया। यहाँ देखिए दिशा की तस्वीर।

Image

TMKOC Disha Vakani

Disha Vakani Transformation: दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले 18 साल से ये शो टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स दे मेकर्स दर्शकों का दिल जीतने से नहीं चूंकते। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने टीवी दुनिया को 8 साल पहले अलविदा कहा था। हाल ही में इंटरनेट पर दिशा की लेटेस्ट फोटो वायरल हुई जिसमें एक्ट्रेस की शकल देख हर कोई हैरान रह गया, यहाँ देखिए वायरल पोस्ट।

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं दिशा वकानी (Disha Vakani) लेटेस्ट तस्वीर में काफी अलग लग रही हैं। दिशा वकानी दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। ऐसे में 8 साल बाद दिशा का ट्रांसफॉर्मेशन काफी हैरान करने वाला है। तस्वीर में दिशा ने गुजराती स्टाइल साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। लोगों का मानना है कि शादी और प्रेग्नेंसी के बाद दिशा का वजन भी बढ़ा है। सालों बाद अपनों दयाबेन को देख फैंस काफी खुश हुए। फैंस आज भी चाहते हैं कि दिशा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में वापिस लौट आएं क्यूँकि उनके बिना कहानी सूनी है।

दिशा की ये लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इसी के साथ शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से कुछ दिन पहले खबरें उडी थी कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने इसे अलविदा कह दिया है। हालांकि मेकर्स और खुद कलाकरों ने इन खबरों को झूठा बता दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article