टीवी मसाला

Exclusive: 'क्योंकि...रीबूट' में अमर उपाध्याय को मिला मिहीर का रोल, रोनित रॉय बोले- मैंने स्मृति को फोन किया और...

Exclusive Ronit Roy On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' रीबूट के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। एकता कपूर के इस शो को लेकर मिहीर विरानी यानी रोनित रॉय ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' पर बोले रोनित रॉय

Exclusive Ronit Roy On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने यूं तो अपने कई सीरियल्स से टीवी पर धाक जमाई हुई थी। लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने छोटे पर्दे की दुनिया पर ऐसी छाप छोड़ी है कि आज भी लोग सीरियल को देखते हुए बोर नहीं होते हैं। खास बात तो यह है कि एकता कपूर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। शो के लिए स्टार कास्ट भी तय हो चुकी है। सीरियल में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन के साथ वापसी होने पर अब पुराने मिहीर यानी रोनित रॉय (Ronit Roy) ने भी चुप्पी तोड़ी है।

रोनित रॉय (Ronit Roy) ने जूम/टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के बारे में बात की। रोनित रॉय ने इस सिलसिले में कहा, "उस वक्त ये टीवी का सबसे आईकॉनिक शो था। मिहीर और तुलसी टीवी के सबसे आईकॉनिक किरदार थे।" रोनित रॉय ने शो की स्टार कास्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "और इस वक्त अमर मिहीर का किरदार निभा रहे हैं। मुझे लगता है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' की वापसी बहुत ही अच्छा आईडिया है। मैंने स्मृति से बात की और उन्होंने कहा कि ये एक शानदार कहानी है जो कि मेकर्स ने लिखी है। मैं उन सबको बधाइयां देता हूं और मैं शो देखने के लिए भी बेताब हूं।"

बता दें कि रोनित रॉय (Ronit Roy) आखिरी बार "चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज' में बतौर राजा सोमेश्वर नजर आए। लेकिन अब उस शो से रोनित रॉय का किरदार खत्म हो चुका है। अपने इस रोल को अलविदा कहते हुए रोनित रॉय भावुक हो गए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article