YRKKH Spoiler 29 May: मायरा के लापता होती ही अरमान होगा पागल, कावेरी के पैर पड़ेगा संजय

YRKKH Spoiler 29 May: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान एक दूजे से अनजान बन बातें करेंगे। दूसरी तरफ मायरा गायब हो जाएगी तो संजय कावेरी-विद्या के आगे गुजारिश करेगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 May: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा मायरा के चलते एक दूजे से मिलेंगे। कल के एपिसोड में मायरा गीतांजली से माफी मांगेगी तो ददु अरमान को अपनी बेटी संग सगाई करने का सुझाव देते हुए नजर आए। अभिरा को एक क्लाइंट मिलेगा जिसका नाम अरमान गुप्ता होगा। आज के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में। स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी और विद्या से होगी कृष की सगाई पर जाने से मना कर देंगी। ये बात अभिरा काजल को बताएगी जिसे कृष सुन लेगा। काजल उससे कहेगी कि जो उसने कावेरी संग किया है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता। आधी रात को अभिरा चोट की दर्द के कारण तड़पेगी और उसे नींद भी नहीं आएगी।

YRKKH Spoiler 29 May

एपिसोड में अगली सुबह आदर्श पत्नी की तरह गीतांजली अरमान को उसका पर्स, फोन और बाकी चीजें ढूंढकर देगी। गीतांजली अरमान को वो साड़ी भी लौटा देगी जो मायरा ने सगाई के लिए खरीदी थी। साड़ी के पैसे देने के लिए अरमान फोन करेगा लेकिन अभिरा फोन नहीं उठाएगी। दूसरी तरफ कावेरी, विद्या और अभिरा से मिलने घर पहुंचेगा और दरख्वास्त करेगा कि वो तीनों कृष की सगाई पर जरूर आएं।

End of Feed