YRKKH Spoiler 28 October: नीरज को बदसलूखी का जवाब तमाचे से देगी अभिरा, अब विद्या से पल्ला झाड़ेगी रुही

YRKKH Spoiler 28 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल दिखाया गया था कि अभिरा अरमान के खिलाफ जाकर बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है। वहीं दूसरी तरफ चारु का रो-रो कर बुरा हाल है लेकिन ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 28 October: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलता है कि रुही को यह पसंद नहीं आ रहा कि विद्या उसके होने वाले बच्चे की जिंदगी में कुछ ज्यादा दखल दे रही हैं। विद्या को सुनाते हुए रुही कहती है कि प्लीज आप अपनी खुशी का बोझ मेरे होने वाले बच्चे पर ना डालें। यह सुन विद्या मन ही मन टूट जाती है जिसे अरमान और अभिरा देख लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ संजय चारु की शादी पर लाखों-करोड़ रुपए उड़ाने का फैसला करता है और इटली में सभी फंक्शन करने की बार घरवालों के आगे रखता है। हालांकि यह सुन दादी सा ऐसा करने से मना कर देती है और शादी घर में ही करने की सलाह देती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 October

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि चारु के गले में चोट का निशान अभिरा और अरमान देख लेते हैं। डर के चलते चारु सच के साथ-साथ किसी को भी इस बारें में बताने से अभिरा और अरमान को कसम देते हुए मना कर देती है। चारु की यह हालत नीरज ने की है इसका अंदाज अभिरा को हो जाता है लेकिन वह सही समय आने का इंतजार करती है।

End of Feed