टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मुस्कान बामने के बाद अब कटा इस TV हसीना का पत्ता, सलमान ने दिखाया घर से बाहर का रास्ता

Bigg Boss 18 Second Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 18 से अब एक और टीवी हसीना बाहर हो गई है। मुस्कान बामने के बाद इस हसीना की पॉपुलैरिटी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए शो के तीसरे इविक्शन कंटेस्टेंट का नाम।

Image

Bigg Boss 18 Nyraa Banerjee Evicted

Bigg Boss 18 Second Eviction: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का आगाज हुए 3 हफ्ते बीत गए हैं। इन 21 दिनों में कंटेस्टेंट के बीच कई मतभेत देखे गए जिसने लड़ाई का रूप लेकर घर में तबाही मचाई। इस बार शो में कुल 18 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया जिसमें से पहले हेमा शर्मा और फिर रातों-रात मुस्कान बामने को घरवालों ने आपसी सहमति से बाहर किया। इस वीकेंड का वार में कुल 5 लोग नॉमिनेशन कि बवंडर में फंसे हुए थे जिसमें से मुस्कान के बाद एक और घरवाले का पत्ता शो से साफ हो गया है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में नायरा बनर्जी, विवियन डिसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और मुस्कान बामने नॉमिनेट थे। हफ्ते के बीच में घरवालों ने आपसी सहमति से मिलकर मुस्कान बामने को घर से बाहर कर दिया। ऐसे में कंटेस्टेंट को लगा की इस हफ्ते के वीकेंड का वार वाले एलिमिनेशन से वो बच गए हैं लेकिन सलमान खान ने सप्राइज़ दिया। तीसरे हफ्ते में इस बार मुस्कान के बाद टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nayra Banerjee) शो से बाहर हो गई है।

कम वोटस पाने के चलते नायरा बनर्जी को सलमान ने घर से बाहर का रास्ता दिखाया। नायरा को घर से निकलता देख हर कोई शॉक था क्यूंकी एक्ट्रेस की फैन फालोइंग काफी अच्छी है। अब शो में 15 कंटेस्टेंट बच गए हैं जिनके बीच ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ी हुई है। नायरा के इविक्शन से फैंस मेकर्स से काफी ज्यादा नाराज चल रहे हैं। बात दें सलमान खान ने इस वीकेंड का वार में कई कंटेस्टेंट कि वाट लगाई और रियलिटी चेक भी दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article