Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में घरवालों के बीच टकरार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन करा हुआ है। हालांकि शो टीआरपी चार्ट में टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया। कुछ दर्शकों का मानना है की शो में कुछ नयापन नहीं है वही लड़ाई झगड़े इसे बोरिंग बना रहे हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने अब एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें फिर एक बार अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा एक दूजे से भिड़ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि अविनाश गार्डन एरिया में आकार कहते हैं कि कॉफी किसी ने चुरा ली है। अविनाश का इशारा करणवीर मेहरा पर था ऐसे में कंटेस्टेंट भड़कते हुए कहते हैं कि अगर मुझे पीनी होगी मैं सामने से ले लूंगा चुराने कि जरूरत नहीं है। दोनों एक दूजे को कडवे शब्द बोलते हुए नहीं थमते और बहस लड़ाई में बदल जाती है। गुस्से में चूर करणवीर मेहरा अविनाश को धमकी देते हुए कहते हैं कि अगर कोई मेरे पर्सनल सम्मान को हाथ लगाते हुए दिखा तो मैं तोड़कर रख दूंगा।
ऐसे में करण ने तंज कसते हुए अविनाश को आखरी चेतावनी दी है। दोनों के बीच यह टकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और बढ़ती जा रही है। बात दें पिछले हफ्ते घर से मुस्कान बामने के साथ-साथ नायरा बनर्जी भी एलिमिनेट हो गई। अब तक घर से 3 लोग बेघर हो गए हैं और कुल 15 कंटेस्टेंट मौजूद है।
