YRKKH Spoiler 28 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में रूप अभिरा को एग्रीमेंट साइन कराता है जिसमें लिखा है कि दोनों का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल रहेगा। अब धीरे-धीरे रूप के दिल में अभिरा को लेकर प्यार के फुल खिल रहे हैं। अभिरा भी रूप कुमार से इंप्रेस है क्यूंकी वो किसी और की मां का ख्याल रख रहा है। इस बीच रूप और अभिरा को साथ देख अरमान मन ही मन जलता है। पोद्दार हाउस में रुही और कावेरी के बीच बहस होती है। रुही सभी को बताती है कि पोद्दार और गोएनका दोनों ही उसके परिवार है क्यूंकी वो सच का साथ दे रही है जिसके लिए वो अब सभी की दुश्मन है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभीर कियारा से माफी मांगने के लिए पोद्दार हाउस पहुँच जाता है। चिल्ला-चिल्ला कर अभीर पोद्दार फैमली को बताता है कि वो और चारु एक दूजे से प्यार करते हैं और शादी भी करेंगे। दादी सा और कियारा की वजह से चारु अभीर के प्यार को ठुकरा देगी। सभी घरवाले कियारा को दूर भेजने का फैसला करते हैं। चारु खुद को कियारा की बिगड़ी हालत का जिम्मेदार मानेगी। वहीं दूसरी तरफ चारु द्वारा प्यार ठुकराने के बाद अभीर का रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है।
कहानी में आगे अभिरा और अरमान के बीच रिश्ते और प्यार को लेकर बहस होती है। दूर खड़ा रूप को लगता है कि अरमान अभिरा को चोट पहुंचा रहा है, ऐसे में वो बीच में आकार दोनों को अलग कर देगा। रूप और अरमान के बीच झड़प तक हो जाती है। अभिरा रूप को समझाती है कि वो उसकी पर्सनल लाइफ में ना घुसे और अरमान उसका पति है। पोद्दार हाउस में विद्या को बर्नी अलमारी में बर्नी मिलती है जिसमें अरमान ने अभिरा और अपनी प्यार की निशानी को छुपाकार रखा है।
