Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction: स्टार प्लस के नंबर 1 सीरियल में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आखिरकार कई खबरों और रुमर्स के बाद शो में थर्ड जनरेशन लीप आ गया है। अब फैंस को सवी और रजत की कहानी को भुलाना होगा। हाल ही में मेकर्स ने जल्द ही शुरू होने वाली नई कहानी का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसी के साथ भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के बाद कौन-कौन लीड एक्टर्स को होंगे इससे भी पर्दा उठा दिया है। ऐसे में प्रोमो देखने के बाद दर्शकों का कैसा रिएक्शन है जानने के लिए पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें अब दर्शकों को एक लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। प्रोमो में तेजस्विनी नाम की लड़की होगी जिसका प्यार अपने देवर और पति के बीच फंस जाएगा। तेजस्विनी जिससे प्यार करती है वो उसके पति का देवर होगा। सीरियल की इस नई कहानी को फिर एक बार बॉलीवुड हसीना रेखा ने प्रोमोट किया। सोशल मीडिया पर 'गुम है किसी के प्यार में' का ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है। शो में सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे लीड रोल में नजर आएंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction
प्रोमो देखने के बाद फैंस ने मेकर्स की तारीफ़ों के पुल बांधे। सिर्फ यही नहीं फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं शो की इस नई कहानी को देखने के लिए। सोशल मीडिया पर प्रोमो को धड़ल्ले से वायरल किया जा रहा है। हर जगह नए प्रोमो की चर्चा हो रही है, जिसके चलते शो का काफी बज बन गया है। हालांकि एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि 'यार इस बार प्रोमो में वो दम नहीं है जैसे पिछले प्रोमोज थे।' अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स अपनी इस नई कहानी से टीआरपी बटोर पाएंगे या नहीं।
