टीवी मसाला

Rakhi Sawant बनने जा रही हैं पाकिस्तान की बहू! इस शख्स का नाम लेकर बोलीं- रिसेप्शन भारत में होगा...

Rakhi Sawant Going To Marry With This Pakistani Man Reveals Herself: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर पर्सनालिटी राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह जल्द ही पाकिस्तान की बहू बनने वाली हैं। राखी सावंत का कहना है कि उनकी शादी इस्लामिक रीति-रिवाजों से होगी और रिसेप्शन भारत में होगा।

Image

पाकिस्तान में शादी रचाएंगी राखी सावंत

Rakhi Sawant Going To Marry With This Pakistani Man Reveals Herself: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर पर्सनालिटी राखी सावंत ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी की वजह से खूब चर्चा में रह चुकी हैं। आदिल खान दुर्रानी संग राखी सावंत ने निकाह किया था, लेकिन ये शादी कुछ ही महीने टिक पाई। लेकिन अब खबर आ रही है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) दोबारा शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हैरत की बात तो यह है कि राखी सावंत जल्द ही पाकिस्तान की बहूरानी बन सकती हैं। इस बात का खुलासा राखी सावंत ने खुद हाल ही में दिये इंटरव्यू में किया है। उनका कहना है कि उनकी शादी इस्लामिक रीति-रिवाजों से होगी और रिसेप्शन भारत में आयोजित होगा।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा, "भारतीय और पाकिस्तानी एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते हैं। मुझे पाकिस्तानी बहुत पसंद हैं और वहां मेरे बहुत फैंस भी हैं। जब मैं पाकिस्तान गई थी मुझे कई ऑफर मिल रहे थे। उन्होंने देखा कि मेरी पिछली शादियों में मुझे कैसे परेशान किया गया था।" राखी सावंत ने अपने इंटरव्यू में पाकिस्तान के डोडी खान के सिलसिले में बात की। उन्होंने कहा, "इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ हमारी शादी पाकिस्तान में होगी।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी और डोडी खान की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, "हमारा रिसेप्शन भारत में होगा और हनीमून के लिए हम स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम अपना घर दुबई में बसाएंगे।" बता दें कि आदिल खान दुर्रानी से पहले राखी सावंत की शादी रितेश सिंह से हुई थी, जो उनके साथ 'बिग बॉस 15' में भी नजर आए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article