टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: चोरी-छुपे शिवानी को ठिकाने लगाेंगी दादीसा और विद्या, अरमान और अभिरा प्लान पर फेरेंगे पानी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि दादीसा शिवानी को आश्रम वालों के हवाले कर देंगी, लेकिन वक्त पर अभिरा और अरमान उसे रोक लेंगे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ आएंगे कई महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 February, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। वहीं आगे भी मेकर्स शो में ऐसे कई ट्विस्ट लाने वाले हैं जो इसकी टीआरपी रेटिंग को सातवें आसमान पर पहुंचा सकते हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि विद्या सरेआम अरमान से अपने और शिवानी में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है। वहीं दूसरी ओर शिवानी के मन में दादीसा डर भर देती हैं कि अगर वो यहां रही तो पूरे परिवार में सिर्फ झगड़े होंगे। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभीर को कियारा को अपनाने की सलाह देगी रूही

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभीर अपनी और चारू की शादी का कार्ड देखेगा, लेकिन रूही उसे हाथ से छीन लेगी। वो अभीर से कहेगी कि तूने गुस्से में ही सही, लेकिन कियारा से शादी की है तो अब उस शादी को निभा। रूही की बातें सुनकर अभीर को अपनी गलती का एहसास होगा और वो कियारा को साथ में डिनर पर चलने के लिए कहेगा।

घर छोड़कर जाएगी शिवानी

अभिरा और अरमान, विद्या और शिवानी को मनाने की कोशिश करेंगी। अरमान के सामने तो विद्या अपनी शर्त भूल जाएगी, लेकिन उसके जाते ही अपना रंग दिखाएगी। वहीं दूसरी ओर शिवानी अपना सामान पैक करेगी और घर छोड़कर जाने की तैयारी करेगी। शिवानी अरमान की फोटो देखकर कहेगी कि तेरी खुशी के लिए मुझे तुझसे दूर जाना पड़ेगा।

अभिरा और अरमान फेरेंगे विद्या और कावेरी के प्लान पर पानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। विद्या और कावेरी मिलकर शिवानी को दूर भेजने की कोशिश करती हैं। आश्रम वाली औरतें शिवानी को लेकर जा ही रही होती हैं कि तभी अभिरा और अरमान वहां आ जाते हैं। शिवानी उन्हें बताती है कि ये आश्रम के लोग हैं। लेकिन शो में असली तमाशा तब शुरू होगा जब दादीसा अरमान के सामने शर्त रखेंगी और अरमान उनकी सारी शर्तों को ठुकरा देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article