टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: अरमान को रिश्तों की कसौटी पर खड़ा करेगी विद्या, शिवानी को सरेआम 'श्राप' कहेंगी दादीसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 February 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि विद्या अरमान को रिश्तों की कसौटी पर खड़ा कर देगी। वो उसे अपने और शिवानी में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा महाधमाका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 February 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मेकर्स एक साथ कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं जो इसकी टीआरपी को दोगुना कर देगा। बीते दिन भी शो में दिखाया गया कि शिवानी के सामने पूरा पोद्दार परिवार विद्या का साथ देता है। लेकिन रूही शिवानी के बारे में बात करती है, जिससे रोहित भड़क जाता है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

शिवानी को श्राप कहेगी कावेरी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि शिवानी आरती करने की तैयारी करती है। लेकिन कावेरी दीपक बुझा देती है और कहती है कि आरती श्रद्धा के साथ की जाती है, लेकिन ये तो श्राप है। कावेरी की बातें सुनकर अरमान और अभिरा हैरान रह जाते हैं।

अरमान को रिश्तों की कसौटी पर खड़ा करेगी विद्या

विद्या को भिरा समझाती है कि उसे शिवानी को स्वीकार कर लेना चाहिए, तभी पूरे घर में शांति होगी। वहीं अरमान भी कहता है कि आप स्थिति समझने की कोशिश करें। लेकिन तभी विद्या बोल पड़ती है कि इस स्थिति को यहीं सुलझा देते हैं, तुझे मुझमें और शिवानी में से किसी एक को चुनना होगा।

अभिरा को ब्लैकमेल करेगी विद्या

विद्या अभिरा को अपना हथियार बनाएगी और कहेगी कि अगर दक्ष तुम्हें मां कहता और तुम्हारी आंखों के सामने बड़ा होता तो क्या तुम तब भी उसे रूही को दे देती। विद्या की बातें सुनकर अभिरा कुछ नहीं बोल पाएगी।

शिवानी के मन में वहम भरेगी कावेरी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि कावेरी शिवानी के मन में वहम डालने की कोशिश करेगी कि अगर वो यहां रही तो घर में रोज लड़ाइयां और क्लेश होंगे। ये सब सुनकर और सोचकर शिवानी काफी डर जाएगी। वहीं कावेरी इस डर का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article