टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: सुहागरात पर नशे में धुत होगा अरमान, गुरूर के चक्कर में बहू-बेटे को घर से बाहर फेंकेगी विद्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 September, 2024: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो में अभिरा और अरमान की शादी हो गई है, लेकिन ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या अरमान-अभिरा को घर से निकाल देगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा महाधमाका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 September, 2024: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर बीते कई सालों से कब्जा जमाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिल्हाल अभिरा और अरमान की शादी तो हो चुकी है। लेकिन उनके फेरे होते ही नया ड्रामा शुरू हो गया है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि गृह प्रवेश के वक्त विद्या, अरमान और अभिरा को श्राप देती है कि उनकी शादी कभी सफल नहीं होगी। इस बात से अभिरा तो परेशान होती ही है, वहीं अरमान का हाल भी बेहाल हो जाता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

शराब के नशे में चूर होगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि विद्या दादीसा के कहने पर भी नहीं मानती है। वो कावेरी से कहती है कि अरमान ने शादी करके मेरी पीठ में छूरा घोंपा है। विद्या का बर्ताव देख अरमान भी परेशान होता है। वह शादी की रात पर शराब के नशे में चूर होकर घर लौटता है। उसकी हालत देख अभिरा भी परेशान होती है।

विद्या को मनाएगा अरमान

समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि अरमान शराब के नशे में विद्या को मनाने की कोशिश करेगा। वो दरवाजे पर बैठकर विद्या को शादी के लिए मनाएगा। उसकी हालत देख बाकी परिवार भी परेशान होगा, लेकिन विद्या का दिल नहीं पिघलेगा। बल्कि वो अरमान के सामने एक शर्त रख देगी।

अरमान-अभिरा को घर से निकालेगी विद्या

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मनोरंजन यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान के सामने शर्त रख देगी कि वो एक ही शर्त पर उसे माफ करेगी। अरमान को अभिरा के साथ इस घर से जाना होगा। शो में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा विद्या से अरमान की बचपन की तस्वीर ले आती है और सारा सामान उसे लौटा देती है। वो कहती है कि अब अरमान को यादों के सहारे ही जीना होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article