टीवी मसाला

YRKKH की रुही उर्फ Garvita Sandhwani जल्द शो को बोलने वाली हैं अलविदा, लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस की बढ़ी चिंता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Garvita Sandhwani latest post: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रुही का किरदार निभा रही ग्रविता साधवानी (Garvita Sandhwani) ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसे देख कर लगता है एक्ट्रेस का किरदार अब खत्म होने वाला है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Garvita Sandhwani

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Garvita Sandhwani latest post: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी के सबसे लंबे चलने वाले शो में से एक है। इस समय शो की चौथी पीड़ी चल रही है और यह दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। सीरियल के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अभिरा-अरमान जल्द एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। लेकिन रुही जो अरमान से प्यार करती है वो इनके बीच बड़ी अड़चन बनी हुई है। इस बीच रुही का किरदार अदा करने वाली गर्विता साधवानी (Garvita Sandhwani) की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने तेजी से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

कल बीते दिन ये रिश्ता क्या कहलाता है की रूही उर्फ गर्विता साधवानी (Garvita Sandhwani) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक श्रंखला साझा की। इस तस्वीर में रुही दुल्हन बनी हुई है और जबरदस्ती अरमान से शादी करने को तैयार है। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा "रुही के किरदार की भावनाएं चरम पर थी जब वह किसी भी कीमत पर अरमान से शादी करने की कोशिश कर रही थी। अपने इस किरदार को प्ले करने के लिए उन्होंने आभार प्रकट किया है क्योंकि इससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। आप सभी का शुक्रियां। अब आप खुश हो जाओ क्योंकि अभिरा-अरमान की शादी हो गई है।

हालांकि ग्रविता की इस पोस्ट के बाद फैंस चिंता में पड़ गए हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा है की रुही का किरदार खत्म हो रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा भी "क्या रुही का किरदार खत्म हो गया।" दूसरे ने लिखा "अपने रुही के किरदार को बहुत अच्छा प्ले किया है लेकिन क्या अब आप जा रहे हो।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article