YRKKH Spoiler 24 September: गीतांजली की अक्कल ठिकाने लगाएगी कावेरी, विद्या देगी अरमान और अभिरा को धोखा

YRKKH Spoiler 24 September: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि मनीषा विद्या को खरी खोटी सुनाएगी क्यूंकी वो गीतांजली और अरमान को करीब लाना चाहती है। दूसरी तरफ कावेरी का गुस्सा गीतांजली ओर फूटेगा क्यूंकी वो मायरा को अभिरा से दूर करना चाहती है।

YRKKH Spoiler 24 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जो कि रिज़ॉर्ट की मालकिन है, ऐसे में वो अरमान और गीतांजली का गेस्ट के तौर पर स्वागत करेगी। अभिरा गीतांजली से उसका सरनेम पूछेगी कि तो वो खुद को पोद्दार कहकर बुलाएगी। कावेरी विद्या को बताएगी कि अभिरा के रिज़ॉर्ट में हनीमून मनाने गीतांजली और अरमान आ पहुंचे हैं। ये सुन मनीषा कहेगी कि अरमान ने जबरदस्ती गीतांजली से शादी की थी और अब वो इस रिश्ते में फंस गया है। मनीषा ये तक कह देगी कि अरमान को पाने के लिए विद्या गीतांजली का सहारा ले रही है। दोनों देवरानी जेठानी के बीच माँ की जिम्मेदारियों को लेकर तू तू मैं-मैं। हालांकि मन ही मन विद्या चाहती है कि अरमान और गीतांजली एक दूजे के करीब आकार अपनी शादीशुदा जिंदगी सवांरे।

YRKKH Spoiler 24 September

Image Source: Jio Hotstar

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में गीतांजली और अरमान के हनीमून के बारें में सोचकर अभिरा का दिल टूट रहा है जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ रही है। इस दौरान कावेरी आकार उसको संभालेगी लेकिन अभिरा चाहती है कि मायरा की खातिर उसे गीतांजली और अरमान को झेलना होग। विद्या गीतांजली को कॉल कर उसे वापिस आने को कहेगी क्यूंकी वो खुद अपनी शादीशुदा जिंदगी को वहाँ रहकर बिगाड़ लेगी। गीतांजली का मानना है कि रिज़ॉर्ट में रहकर वो साबित करना चाहती है कि वो अभिरा से डरती नहीं। रिज़ॉर्ट में मायरा वीडियो देख चोटी बनाना सिख रही होगी ताकि अभिरा के बाल बना सके। ये देख गीतांजली मायरा से कहेगी कि उसे अभिरा की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है कि तभी वहाँ कावेरी आ पहुंचेगी।

End of Feed