YRKKH Spoiler 24 December: अरमान का गुस्सा अपनी ही बालों पर निकालेगी अभिरा, कैंची से काट करेगी दिल हल्का

YRKKH Spoiler 24 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि पोद्दार और गोएनका खानदान एक साथ जयपुर पहुंच जाते हैं, जहां उनका एक ही होटल में स्वागत किया जाएगा। अरमान अपनी पत्नी अभिरा को मनाने के लिए सुरेखा का सहारा लेगा।

YRKKH Spoiler 24 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत दादी सा से होती है जिसमें वो अरमान और सभी घरवालों को अभीर के कॉन्सर्ट में जाने से मना कर देती हैं। यह देख कियारा रोने का ड्रामा करती है और अन्य घरवाले भी दादी सा को मनाने की कोशिश करते हैं। यह देख कावेरी कॉन्सर्ट में जाने के लिए हामी भर देगी। वहीं दूसरी तरफ मनीष और अभीर एक दूजे से लड़ाई करने का ड्रामा करते हैं ताकि अभिरा जयपुर चलने के लिए राजी हो जाए। दोनों के बीच सुलाह कराने के लिए अभिरा जयपुर जाने के लिए तैयार हो जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 December

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि सिरा कृष को अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज करती है। हालांकि ये कृष का बुरा सपना होता है। वहीं दूसरी तरफ जयपुर के एक ही होटल में पोद्दार और गोएनका परिवार का स्वागत किया जाता है। दोनों परिवार के बीच चल रही लड़ाई को खत्म करने के लिए अरमान और सुरेखा ने यह प्लान बनाया था। बार-बार अरमान अभिरा को अपने प्यार का एहसास कराता है।

End of Feed