टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय को निकालने के लिए श्रुतिका ने खेला था दांव पेंच! इस हसीना ने बाहर आते ही खोली पोल

Bigg Boss 18 Yamini Malhotra Angry On Shrutika Arjun Reveals Shilpa Shirodkar Game Plan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से निकलने के बाद यामिनी मल्होत्रा ने श्रुतिका अर्जुन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहती। यामिनी ने शिल्पा शिरोडकर की गेम से भी पर्दा उठाया।

Image

'बिग बॉस 18' से निकलते ही इस हसीना ने खोली श्रुतिका अर्जुन की पोल

Bigg Boss 18 Yamini Malhotra Angry On Shrutika Arjun Reveals Shilpa Shirodkar Game Plan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को नीचा दिखाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन एविक्शन हुए। जहां पहले दिग्विजय सिंह राठी को बेघर होना पड़ा तो वहीं बाद में यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का पत्ता कट गया। घर से बाहर आने के बाद यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) ने श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में यह साफ किया कि वह श्रुतिका अर्जुन की शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।

यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से बाहर आने के बाद एक-एक की पोल खोली। उन्होंने श्रुतिका अर्जुन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "श्रुतिका की तो मैं शक्ल भी नहीं देखना चाहती। मुझे उस औरत से सख्त नफरत है। वो एक ऐसी इंसान है जो नकली दोस्ती करके लोगों को बर्बाद कर देती है। उसने मुझे और दिग्विजय को निकालने में पूरा जोर लगा दिया। ईडन भी उसकी वजह से बाहर हुई है, जबकि ईडन की वजह से वो टाइम गॉड बनी थी और सारी शक्तियां उसके पास आई थीं।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) से शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की गेम के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने शिल्पा शिरोडकर की गेम से पर्दा उठाते हुए कहा, "शिल्पा जी सारे तरीके के कार्ड खेल चुकी हैं घर में। मासूमियत का, भोलेपन का, बेचारी का, और भूलने का। तो हां वो विक्टिम कार्ड खेल रही हैं।" बता दें कि यामिनी मल्होत्रा बतौर वाइल्ड कार्ड शो में गई थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article