YRKKH Spoiler 22 July: अंशुमन ने ढूंढ निकाली अभिरा की बेटी पुकी, सच बताने की ठानेगा अरमान

YRKKH Spoiler 22 July: स्टार प्लस का पसंदीदा सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अंशुमन पुकी को ढूंढ निकालेगा लेकिन वो मायरा नहीं बल्कि कोई और होगी। दूसरी तरफ अरमान बेसुध हालत में अभिरा को सच बताने की ठान लेगा। यहाँ पढ़िए आज का धांसू स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स की लबालब बारिश हो रही है। टीआरपी लिस्ट में सीरियल को अच्छी रेटिंग मिल रही है जिसका कारण है दमदार कहानी। फैंस भी करंट ट्रैक से काफी इंप्रेस है। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभीर बंसल परिवार झूठ कहेगा कि चारु के फोन में दिक्कत है जिसके चलते बात नहीं हो पा रही। दूसरी तरफ अरमान को अस्पताल में देख मायरा खूब रोती है। ऐसे में जानिए आज 22 जुलाई के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होगा।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 22 july

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के 22 जुलाई के एपिसोड की शुरुआत मायरा और अभिरा जो एक दूजे के लिए भगवान से दुआ मांग रहे होंगे। मायरा पुकी और अभिरा अरमान के लिए भगवान के आगे हाथ जोड़ेंगी। इस दौरान अंशुमन अभिरा को बताएगा कि पुकी मिल गई लेकिन वो बच्ची मायरा नहीं बल्कि कोई और है। खुशी में इमोशनल होकर अभिरा अंशुमन के पैरों में गिर उसको धन्यवाद कहेगी। इस दौरान कावेरी मायरा का सच अभिरा को बताने वाली होगी कि तभी एक लड़की उसे मां कहकर बुलाएगी। सभी मां बेटी के मिलन को देख रोने लगेंगे लेकिन विद्या हैरान है क्यूँकि ये नकली पुकी है। अंशुमन नकली पुकी की मां को पैसे का चेक भी देगा तभी कावेरी चिल्लाते हुए कहेगी ये पुकी नहीं है क्यूँकि इसका अरमान से चेहरा नहीं मिल रहा। प्रीति पुकी की बचपन वाली ड्रेस को दिखाकर कावेरी के इल्जामों का जवाब देगी और अभिरा भी उसका विश्वास कर लेगी।

End of Feed