YRKKH Spoiler 21 November: टीआरपी में नंबर 1 की गद्दी पर बैठा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा की पूरा पोद्दार खानदान अभिरा और अरमान संग बीएसपी को इन्जेक्शन लगाने अस्पताल जाता है। इस दौरान रुही अभिरा के खिलाफ मनीषा के कान भरती है जिससे चिंगारी आग में बदल जाए। अपने बच्चे को इन्जेक्शन लगता देख अभिरा को गबराहट होने लगती है, तभी पोद्दार परिवार उसका मन ठीक करने के लिए मनोरंजन करता है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में आखिरकार अभीर की एंट्री हो चुकी है, जो एक अब बतमीजी इंसान बन गया है।
घर लौटते समय एक गाड़ी अरमान की कार से टकराने वाली होती है लेकिन सभी बच जाते हैं। अंजाने में अभिरा अपने भाई अभीर को बिगड़ी औलाद कह देती है और खूब सुनाती है। अभीर मनीष को पहचान लेता है लेकिन वह उस से बहुत नफरत करता है। अक्षरा के बेटे का मानना है कि मनीष के एक फैसला ने कई जिंदगी खराब की हैं। अभीर मनीष को खूब खरी खोटी सुनाता है और वहाँ से रवाना हो जाता है।
कहानी में आगे अभीर रात को गोएनका निवास में घुस जाता है और अब जल्द ही वह अपनी नफरत से कई जिंदगियां तबाह करने वाला है। राजन शाही के सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलता है कि अभिरा दादी सा को बताती है कि वो ऑफिस के साथ-साथ बच्चे को भी संभाल सकती है। हालांकि कावेरी उसे ऐसा करने से मना कर देगी और ऑफिस नहीं बल्कि बच्चे को देखने की नसीहत देगी। बता दें सीरियल टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर चल रहा है और इसकि वजह से ट्विस्ट और टर्न्स। अब अभीर की एंट्री से कहानी में और रोमांच देखने को मिलेगा।
