Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 March, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से टीआरपी की दुनिया में टॉप पर जगह बनाई हुई है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी में 2.1 टीआरपी के साथ चौथे नंबर पर नजर आया। वहीं शो में चल रहे ट्विस्ट और टर्न्स की बात करें तो बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि मां न बन पाने के गम में अभिरा बुरी तरह टूट जाएगी। दूसरी ओर रूही और रोहित, अरमान और अभिरा का सहारा बनने की कोशिश करते हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते।
अरमान-अभिरा की सरोगेट मां बनने के लिए तैयार होगी रूही
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान और अभिरा के सामने सरोगेट मां बनने का ऑफर देगी। वो कहेगी कि तुमने मुझपर बहुत एहसास किये हैं। तुमने अपना इंजेक्शन मुझे दिया, जब मैं कोमा में थी तो तुमने मेरे बच्चे का ख्याल रखा। अब मेरी बारी है और मैं ये करना चाहती हूं। रूही जाते-जाते अभिरा से कहती हुई जाएगी कि बीएसपी के जन्मदिन पर मैंने ये बात तुमसे कही है तो तुम ध्यान रखना। वहीं रोहित अभिरा और अरमान को सरोगेसी का कॉन्ट्रैक्ट सौंपकर जाएगा।
रोहित और रूही का एहसान लेने से पीछे हटेगा अरमान
अभिरा और अरमान रूही से सरोगेसी के लिए मना करेंगे। अभिरा रूही से कहेगी कि मैंने दक्ष को जन्म नहीं दिया था, फिर भी इसे तुम्हें सौंपते हुए मेरी जान निकल रही थी, लेकिन तुम मेरे बच्चे को 9 महीने अपनी कोख में पालोगी। वहीं रूही और रोहित के जाने के बाद अरमान कहेगा कि मैंने आधी जिंदगी पोद्दार के एहसान तले गुजारी है और अब मैं बाकी जिंदगी रूही और रोहित का एहसान नहीं ले सकता। लेकिन दूसरी ओर अभिरा मानने के लिए तैयार नहीं होगी। वो कहेगी कि मुझे हमारा बेबी चाहिए और इस बार हमारे सपने के बीच तुम आ रहे हो।
चारू से चोरी-छुपे मिलेगा अभीर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। अभिर एक रेस्त्रां में चारू से मिलेगा, जहां वो उससे बोलेगा कि कह दो तुम मुझसे प्यार करती हो। इसपर चारू अभीर को आई लव यू बोल देगी। अभीर और चारू बात कर ही रहे होंगे कि तभी वहां पर कियारा आ जाएगी। कियारा अभीर को गले लगाएगी, लेकिन अभीर उससे दूरी बढ़ा लेगा। उसका ये तरीका कियारा को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
