Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं जिन्होंने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा और अरमान परिवार के साथ जश्न मना रहे होंगे, लेकिन तभी अभिरा रोना शुरू कर देगी। कुछ महीनों बाद वे डॉक्टर के पास आईवीएफ का रिजल्ट जानने जाएंगे, जहां उन्हें पता चलेगा कि रिजल्ट फेल हो गया है। ये बात सुनते ही अभिरा बेहोश हो जाएगी। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अरमान-अभिरा को सरोगेसी का रास्ता दिखाएंगी डॉक्टर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहेगी कि वो अच्छी मां बनेगी। अभिरा सवाल करेगी कि हमारे घर में परफेक्ट फैमिली फोटो कभी लग भी पाएगी या नहीं। इसपर डॉक्टर बोलेंगी कि एक रास्ता है, आईवीएफ सरोगेसी। आपके परिवार के ही किसी सदस्य को अपनी कोख में बच्चे को 9 महीने तक पालना होगा। अभिरा और अरमान मुंह लटकाकर घर लौटेंगे, जिन्हें देख शिवानी अपनी बहू को गले लगा लेगी।
अकेलेपन में आंसू बहाएगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा बाथरूम में जाकर टोटी खोल देगी और जोर-जोर से रोएगी। अरमान समझ जाएगा कि अभिरा अपना दर्द कम करने की कोशिश कर रही है। बाहर आकर अभिरा उससे जरा भी बात नहीं करेगी, लेकिन अरमान उसे संभालने की कोशिश करेगा।
अरमान-अभिरा का सहारा बनेंगे रूही और रोहित
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा दक्ष के जन्मदिन के लिए केक भेजेंगे। वहीं खुद दोनों आंसू बहाते हुए बीएसपी का जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन तभी रूही और रोहित अपने बच्चे को लेकर अरमान और अभिरा के पास पहुंच जाएंगे और उनसे दक्ष का ख्याल रखने के लिए कहेंगे। रूही अकेले में रोहित से कहेगी कि मुझे लगता था कि अभिरा को सबकुछ मिल जाता है और मुझे कुछ नहीं मिलता। शायद अभिरा को मेरी ही नजर लग गई।
