YRKKH Spoiler 2 July: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आ चुका है। सालों बाद अरमान और अभिरा एक दूजे से मिलते हैं लेकिन दोनों ही मन में दबे गुस्से को लेकर अपनी फीलिंग नहीं जता पा रहे। अरमान की जिंदगी में गीतांजली और अभिरा के साथ अंशुमन जुदा गया है। कल शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में दिखाया गया था कि अभिरा और अरमान एक दूजे को देख अपने पुराने पल और मीठी यादों को जियेंगे। दूसरी तरफ कृष और तान्या की शादी की तारीख पक्की हो जाती है। आज 2 जुलाई के एपिसोड में क्या नया धमाका होगा जानिए इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी अभिरा को मायरा का सच बताने वाला होगी कि बीच में कावेरी आकार उसे रोक देगी। कावेरी अभिरा के जख्मों पर मरहम लगाते हुए कहेगी कि जिंदगी दर्द नहीं बल्कि हमदर्द के साथ जिए। अरमान गीतांजली से कहेगा कि उसे अभिरा को उसकी बेटी का सच बताना होगा क्यूँकि सालों से वो अपनी औलाद के लिए तरस रही है। गीतांजली रोकेगी नहीं बल्कि हाथ पकड़कर अरमान का साथ देगी। अरमान अभिरा को फिर एक बार सच बताने कि कोशिश करेगा तो कावेरी रोक देगी। कावेरी कहेगी कि अभिरा की खातिर अरमान के साथ साथ पुकी को भी दूर रखना होगा। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में कियारा को पता चल जाएगा कि कृष का चक्कर चल रहा है। ऐसे में वो फैसला करती है कि कृष का सच तान्या के सामने लाकर रहेगी। अंशुमन बुखार में तड़प रहा होगा लेकिन बार बार अभिरा का नाम जपेगा। तान्या के सामने अंशुमन कहेगा कि वो अभिरा को खुश देखना चाहता है और उसके सारे दुख अपने ऊपर लेगा।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि विद्या कावेरी को एहसास दिलाएगी कि अरमान का साथ होना कितना जरूरी है क्यूँकि उसके दूसरे नाती नातिन अलग हो चुके हैं। दूजी ओर गीतांजली खुद से बात करते हुए कहेगी अगर मायरा को सच पता चल जाएगा तो वो उसे थोड़ी ना भूल जाएगी। दुकान में जब एक मां अपने बच्चे के लिए गीतांजली द्वारा पसंद किया गया टॉय मांगेगी तो उसे एहसास होगा कि वो मायरा को वापिस अभिरा को नहीं सौंप सकती। घर में अभिरा पास्ट में किये सभी गलत चीजों के लिए अभिरा के पैर में गिरकर माफी मांगता है। जैसे ही अरमान अभिरा को सच बताने वाला होता है बीच में आकार गीतांजली दोनों को अलग कर देगी।
