टीवी मसाला

Anupamaa: टीआरपी में फिर नंबर 1 पर पहुंचने के लिए होगी गौरव खन्ना की वापसी, शो के इस कर्ता-धर्ता ने उगला सच

Anupamaa Writer On Gaurav Khanna Comeback Rumors: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। 'अनुपमा' को लेकर अटकलें लग रही हैं कि इसमें एक्टर गौरव खन्ना की वापसी हो सकती है, जिसपर अब राइटर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी?

Anupamaa Writer On Gaurav Khanna Comeback Rumors: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर धाक जमाई हुई है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में महा-धमाकों से पटा हुआ है। शो को टीआरपी में फिर से नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। राजन शाही के 'अनुपमा' में अक्सर गौरव खन्ना की झलक दिखाई जाती है। कुछ दिनों पहले एक एपिसोड में भी अनुज का जिक्र हुआ, जिसके बाद से अटकलें लगने लगीं कि अनुज यानी गौरव खन्ना 'अनुपमा' में वापसी कर सकते हैं। लेकिन इन सभी बातों पर अब 'अनुपमा' के राइटर दिव्य निधी शर्मा (Divya Nidhi Sharma) ने चुप्पी तोड़ी है।

'अनुपमा' राइटर दिव्य निधी शर्मा (Divya Nidhi Sharma) ने फ्री प्रेस जर्नल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सीरियल के करंट ट्रैक और दर्शकों की उम्मीदों पर भी चुप्पी तोड़ी। इंटरव्यू में दिव्य निधी शर्मा को बताया गया कि 'अनुपमा' के वर्तमान ट्रैक से दर्शक जरा भी खुश नहीं हैं। इस बात पर अपनी राय रखते हुए दिव्य निधी शर्मा ने कहा, "टीवी शोज की उम्र बहुत लंबी होती है। ऐसे बहुत से दौर आते हैं जब कहानी को दोबारा शुरू किया जाता है। फिल्म तो 2 घंटे में खत्म हो जाती है, लेकिन टीवी में 2000 एपिसोड होते हैं। ऐसे बहुत से चरण होते हैं, जिसमें हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।"

दिव्य निधी शर्मा (Divya Nidhi Sharma) ने इस बारे में आगे कहा, "लेकिन कई बार जनता उन्हें स्वीकारती है और कई बार नहीं। वहीं 'अनुपमा' के लिए मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि हमारा दिल सही जगह पर है। हम हमेशा सशक्त और मनोरंजक कहानियां कहने की कोशिश करते हैं। अगर आज हमारा काम नहीं अच्छा लग रहा तो हमें माफ करें और थोड़ा धैर्य रखें। कुछ दिनों में हम कहानी को वापिस पटरी पर ले आएंगे।"

गौरव खन्ना की वापसी की खबरों पर बोले दिव्य निधी शर्मा

दिव्य निधी शर्मा (Divya Nidhi Sharma) ने 'अनुपमा' में गौरव खन्ना की वापसी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "मैं इसपर टिप्पणी करने के लिए आजाद नहीं हूं।" दिव्य निधी शर्मा के बयान ने दर्शकों को एक बार फिर से असमंजस में डाल दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article