टीवी मसाला

GHKKPM: तो इस दिन रिलीज होगा शो का आखिरी एपिसोड, हमेशा के लिए लगेगा सवि-नील की कहानी पर ताला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Day Episode On this Date: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन अब शो बंद होने की कगार पर आ चुका है। शो के आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार' का आखिरी एपिसोड इस दिन होगा रिलीज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Day Episode On this Date: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। साल 2020 से ही "गुम है किसी के प्यार में' ने टीवी पर धाक जमाई हुई है। लेकिन इस साल शो की टीआरपी इस कदर गिर गई कि मेकर्स की लाख कोशिशों के बाद भी रेटिंग में कोई सुधार नजर नहीं आया। यहां तक कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की रेटिंग सुधारने के लिए मेकर्स भाविका शर्मा को भी वापिस लेकर आए थे, लेकिन इसके बाद भी शो की टीआरपी में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में अब चैनल ने 'गुम है किसी के प्यार में' पर ताला लगाने का फैसला कर लिया है। वहीं शो के आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर खबर है कि 5 जुलाई को शो आखिरी एपिसोड रिलीज होगा। वहीं इसकी जगह 'तू धड़कन मैं दिल' एक घंटे के स्पेशल एपिसोड के तहत टेलीकास्ट होगा। भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर सीरियल की शूटिंग 29 जून को ही पूरी हो चुकी है। सीरियल को बंद करने के चक्कर में मेकर्स ने शो के कई सीन तक कटवा दिये। 'गुम है किसी के प्यार में' के आखिरी दिन की शूटिंग पर भाविका शर्मा और परम सिंह ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट भी शेयर की थी।

'गुम है किसी के प्यार में' के बंद होने पर क्या बोले परम सिंह

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बंद होने पर परम सिंह ने भी चुप्पी तोड़ी थी। उनका कहना था कि मेकर्स, कलाकारों और चैनल ने हर तरीका आजमाकर देख लिया था, लेकिन शो की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article