YRKKH Spoiler 19 October: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। फिर एक बार पोद्दार खानदान में एक नया ड्रामा शुरू होने वाला है जिससे दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज मिलने वाला है। अभिरा जल्द ही अरमान को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताने वाली है। वहीं दूसरी तरफ भी अरमान अपनी पत्नी को एक ऐसा सच बताएगा जिसे सुन उनके रिश्ते पर असर पड़ेगा। आज 19 अक्टूबर को सीरियल में क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत कि इस रिपोर्ट में।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा की चारु को देखने लड़के वाले आते हैं। ऐसे में मेहमानों के सामने विद्या यह दिखाती है की वो ही पोद्दार खानदान को संभालती है ना की दादी सा। विद्या दादी सा के साथ बेहद ही गलत तरीके से पेश आती है जिसे देख अभिरा मन ही मन गुस्सा होने लगती है। जैसे ही रुही मेहमानों को नाश्ता परोसने के लिए उठती है अभिरा उसे रोक देती है। यह देख रुही उसे ताना मारती है कि यह मत जताओ की तुम्हें मेरी फिक्र है क्यूंकी लोगों को यह सच लग जाएगा।
राजन शाही स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान को पता चल जाएगा कि अभिरा ने कोर्ट में फोन कर केस की तारीख अगले हफ्ते कराई है ताकि वो दुबई ना जा पाए। वहीं दूसरी तरफ चारु नीरज से शादी करने के लिए हां कर देती है लेकिन फिर विद्या एक बार दादी सा की बात काट देती है। मेहमानों के जाने के बाद माधव विद्या को दादी सा के साथ गंदा व्यवहार करने के लिए खरी खोटी सुनाता है।
