टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नायरा बनर्जी के शहजादा धामी के दिल में खिले प्यार के फूल! सरेआम बोले- वो मेरी है...

Bigg Boss 18 Love Blossoms Between Shehzada Dhami And Nyra Bannerjee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से जुड़े कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोगों को लगे लगा है कि शहजादा धामी और नायरा बनर्जी के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में शहजादा धामी के मन में खिले नायरा बनर्जी के लिए प्यार के फूल

Bigg Boss 18 Love Blossoms Between Shehzada Dhami And Nyra Bannerjee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को दुरुस्त करने की कोशिश में लगे हुए हैं, साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी मात देने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस के हर सीजन में देखा गया है कि कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार के फूल खिलते हैं। वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट्स भी प्यार की चपेट में आने लगे हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 18' से जुड़े कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देख लोगों को लगने लगा है कि शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और नायरा बनर्जी (Nyra Bannerjee) के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं।

दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शहजादा धामी (Shehzada Dhami), श्रुतिका अर्जुन को चिढ़ाने के लिए उनके पास बैठते हैं और कहते हैं कि आज मैं अर्जुन की बीवी के पास बैठा हूं। श्रुतिका अर्जुन उनसे दूर खिसकती जाती हैं, लेकिन शहजादा धामी उन्हें चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसी बीच शहजादा धामी कहते हैं कि नायरा तेरी नहीं है, जिसपर श्रुतिका जवाब देती हैं कि नायरा मेरी बेस्टफ्रेंड नहीं है। वहीं शहजादा छूटते ही कहते हैं, "नायरा तेरी नहीं है, नायरा मेरी है।" दूसरी ओर श्रुतिका कहती हैं, "नायरा बेस्ट फ्रेंड्स ही मरते दम तक रहते हैं, बाकी सब आएंगे-जाएंगे।"

नायरा बनर्जी (Nyra Bannerjee) को लेकर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शहजादा धामी और श्रुतिका अर्जुन की ये तकरार जारी रहती है। बता दें कि 'बिग बॉस 18' के दर्शकों ने भी शहजादा धामी और नायरा बनर्जी का वीडियो शेयर किया। एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आगे का तो पता नहीं, लेकिन अभी ये लोग मुझे पसंद आ रहे हैं। ये हमेशा ही नायरा के साथ बैठते हैं और मुझे ये बहुत प्यारे लग रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article