टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश को पलकों पर बैठाकर सलमान खान ने लगाई इन कंटेस्टेंट्स को लताड़, रजत दलाल का भी उतरा मुंह

Bigg Boss 18 Weekend Ka War Promo Salman Khan Bashes These Contestants: सलमान खान ने लॉरेंस विश्नोई की धमकियों के बाद भी 'बिग बॉस 18' की शूटिंग नहीं छोड़ी। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स को लताड़ते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने लगाई इन कंटेस्टेंट्स को लताड़

Bigg Boss 18 Weekend Ka War Promo Salman Khan Bashes These Contestants: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में इस सप्ताह कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर घमासान मचा हुआ था, चाहे वो विचारों को लेकर हो या फिर खाने को लेकर हो। हर बार की तरह इस सप्ताह भी सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स का हिसाब लेते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान रजत दलाल से लेकर अरफीन खान तक को आड़े हाथों लेते नजर आए।

सलमान खान (Salman Khan) ने एक-एक कर सब पर निशाना साधा। हालांकि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का प्रोमो वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि अविनाश मिश्रा को सलमान खान का फुल सपोर्ट मिला है। 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग और रजत दलाल सहित कई कंटेस्टेंट्स ने अविनाश मिश्रा पर आरोप लगाया था कि लड़कियां इसके आस-पास सुरक्षित नहीं हैं। इस बात पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को लताड़ा और कहा, "किसी के ऊपर इतना बड़ा लांछन लगाया जाए तो परिवार का क्या होता होगा। उनके लिए लोग क्या बोलते होंगे कि आपका बेटा, लोग बोलते हैं कि अपराधी है, हम सुरक्षित नहीं हैं। मेरे ऊपर भी बहुत से लांछन लगाए गए हैं, तो मुझे भी मालूम है।" सलमान खान ने अरफीन खान को भी आड़े हाथों लिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) अरफीन खान से पूछते दिखे कि क्या आपके काम में आपको सुनाया नहीं जाता कि दूसरों की बात भी सुनो। इसपर अरफीन खान ने 'ना' में जवाब दिया। वहीं सलमान खान ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "नहीं सिखाया जाता! तो आप करते क्या हो। किसी को आप बात करने देते नहीं हो तो आप उनके बारे में सीखोगे क्या। आपको हमारी धरती पर उतरना है, लेकिन आप तो सातवें आसमान पर बैठे हो। मतलब आप तो सिर्फ भगवान से बात कर सकते हो। आप तो विद्वान लोग हैं, बाकी सब बेवकूफ है मेरे साथ। अभी तक घरवालों, किसी को भी समझ आया कि इनका काम क्या है। आपकी पत्नी को भी नहीं समझ आ रहा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article