टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: चेहरे पर मायूसी लिये अंशुमन को वरमाला पहनाएगी अभिरा, शादी रोकने की कोशिश करेंगी विद्या-मनीषा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 July, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीरियल में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अभिरा चेहरे पर मायूसी लेकर अंशुमन को वरमाला पहनाएगी। वहीं विद्या और मनीषा शादी रोकने की कोशिश करेंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 July, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों का खूब दिल जीता है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। सीरियल की कहानी दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। अभिरा अंशुमन संग शादी रचाकर आगे बढ़ने वाली है तो वहीं अरमान, गीतांजली और मायरा संग परिवार बसाने की तैयारी में है। लेकिन इन सबके बीच ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं जो लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

पूकी की भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा पूकी के मिलने की सारी निशानियां मिटाएगी और कहेगी कि जो चीज संभव ही नहीं है, उससे उम्मीद लगाकर कोई फायदा नहीं है। हालांकि विद्या ऐसा करने से अभिरा को रोकेगी, लेकिन वो किसी की नहीं सुनेगी। अभिरा ये तक कहेगी कि मैंने अपनी वजह से मायरा का दिल भी दुखाया है।

अरमान के सामने फूट-फूटकर रोएगी कियारा

शो में दिखाया जाएगा कि कियारा रोते हुए अरमान से टकराएगी। अरमान उससे वजह पूछेगा, जिसपर कियारा कहेगी कि छह थे लेकिन अब केवल 4 ही बचे हैं। अरमान कियारा की ये बात समझ नहीं पाएगा। वो चारू की मौत के बारे में बताने ही वाली होगी कि अभीर पीछे से उसे मना कर देगा।

मंगलसूत्र होगा गुम

अभिरा और तान्या की एंट्री से पहले ही शगुन की चीजों में से मंगलसूत्र गायब हो जाएगा। इससे तान्या परेशान होगी। वहीं अरमान उससे कहेगा कि वो मंगलसूत्र ढूंढकर ले आएगा। तान्या जवाब देगी कि मैं आप पर भरोसा नहीं कर सकती। लेकिन अरमान उससे कहेगा कि तुम्हें करना भी नहीं चाहिए। लेकिन मैं एक बदलाव के लिए कुछ अच्छा करना चाहता हूं। अभिरा और तान्या साथ में एंट्री करेंगे। हालांकि इस दौरान अभिरा के चेहरे पर जरा भी खुशी नहीं होगी। यहां तक कि अंशुमन को वरमाला पहनाते वक्त भी वह मायूस रहेगी, जिससे अंशुमन उसकी परेशानी भाप जाएगा।

विद्या और मनीषा करेंगी शादी रोकने की कोशिश

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि विद्या और मनीषा अरमान को समझाएंगे कि वो और अभिरा एक-दूजे के लिए बने हैं। उसे ये शादी रोकनी चाहिए। लेकिन अरमान एक नहीं सुनेगा और कहेगा कि हमारा रिश्ता अभिरा के लिए पिंजरा बन गया था, जिसमें वह सात साल रही थी। मनीषा कहेगी कि किस्मत भी चाहती है कि अभिरा की शादी न हो, तभी मंगलसूत्र नहीं मिल रहा है। लेकिन तभी अरमान को सुहाग की निशानी मिल जाएगी और वो विद्या व मनीषा की बातें अनसुनी कर वहां से चला जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article