Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 January, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में विद्या ने जेल से बाहर आते ही अभिरा को बर्बाद करने की कसम खा ली थी। उसने अरमान को अपनी कठपुतली बनाकर अभिरा की बर्बादी रचने का फैसला किया। वहीं अरमान ने भी अपनी मां की इच्छा पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में ऐसे कई महाट्विस्ट आने वाले हैं जो दर्शकों को हिलाकर रख देंगे।
अभिरा पर घूसखोरी का इल्जाम लगाएगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा का वकालत का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उसपर घूसखोरी का इल्जाम लगेगा, जिसे लेकर अभिरा सोचेगी कि ये चीज संजय बंसल ने कराई है। लेकिन बाद में अभिरा को पता चलेगा कि इन सबके पीछे अरमान है। वो खुद अभिरा के सामने ये बात भी कबूल करेगा।
अरमान पर सवाल खड़ा करेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान से सवाल करेगी कि मैंने सिर्फ अपने भाई का साथ दिया था। तुम भी अपनी मां का साथ दे रहे थे। मैंने तुमपर कोई सवाल नहीं उठाया, क्योंकि ये तुम्हारा फर्ज है। तो तुम्हें मेरे फर्ज निभाने पर क्या परेशानी है। अभिरा अरमान से पूछेगी कि हमारा प्यार इतनी जल्दी नफरत में कैसे बदल सकता है।
अभिरा को भिखारी बना देगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा कोर्ट में खड़ी रहती है। तभी वहां मौजूद कुछ वकील अभिरा पर कीचड़ उछालते हैं। एक महिला वकील उसके हाथ में कुछ सिक्के थमाते हुए कहती है, "ये रखो, ये तुम्हारे लिए काफी होंगे, क्योंकि अब तो वकील बनकर तुम पैसे ले नहीं पाओगी।" अभिरा इन सबसे टूट जाती है और अरमान इस ड्रामे को बुत बनकर देखता है।
