टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 16 January: अभिरा की जिंदगी में फिर प्यार के फूल उगाएगा ये शख्स, जलन में तिल-तिल मरेगा अरमान

YRKKH Spoiler 16 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज अरमान अभिरा को सबक सिखाने के लिए उसकी जिंदगी को मौत के कुएं में धकेल देगा। वहीं दूसरी तरफ विद्या अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है जिसके चलते उसे अब भी यह लग रहा है कि वो जेल में है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 January

YRKKH Spoiler 16 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अरमान से होती है जो अभिरा की क्लास को पढ़ा रहा होता है। अरमान के हाथ से चौक टेबल के कोने पर जा गिरती है ताकि उसके सर पर चोट ना लगे अभिरा उसका बचाव करती है। अभिरा के मुंह से सर ना सुन अरमान उसे पनिशमेंट देता है। कई दिनों से अभीर चारु समझ कियारा से बात कर रहा है और ये बात कृष के सामने आ जाती है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा कॉलेज स घर नहीं पहुंची है जिससे गोएनका परिवार टेंशन में आ जाएगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि जिस क्लासरूम में अभिरा मौजूद होती है उसे कॉलेज का कर्मचारी बंद कर देगा। बंद कमरें और अंधेरे से अभिरा को एन्जाइटी अटैक आता है और वो बेहोश हो जाती है। अभिरा को बचाने के लिए अरमान तुरंत पहुँच जाता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है। पोद्दार हाउस में विद्या की तबीयत खराब हो जाती है, ऐसे में अरमान उसे वहाँ छोड़ घर चला जाएगा। विद्या अभी भी शॉक में है उसे बार-बार पुलिस के सायरन की आवाज सुनाई दे रही है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री होती है। दोनों को एक दूजे के करीब देख अरमान जलभून कर राख हो जाएगा। बता दें कहानी में टीवी एक्टर सिद्धार्थ शिवपुरी की एंट्री हुई है। जल्द ही शो में लीप आने वाला है जिसके कारण अरमान और अभिरा अलग हो जाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article