YRKKH Spoiler 16 September: अभिरा की जिम्मेदारी उठाएगी कावेरी, एक्स वाइफ के लिए कृष से भिड़ा अरमान

YRKKH Spoiler 16 September: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा की खातिर अरमान कृष संग हाथापाई करेगी। वहीं कावेरी अभिरा को ठीक करने की जिम्मेदारी उठाएगी। यहां पढिए आज 16 सितंबर के एपिसोड का धांसू स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 16 September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मायरा से होगी जो अभिरा का ख्याल एक बच्चे की तरह रख रही होगी। गोएनका हाउस में कियारा अभीर के कमरें में बैठी होगी कि तभी उसे अपनी टूटी शादी याद आने लगेगी। मदद के लिए एक दोस्त को फोन करेगी ताकि कुछ दिनों तक वो उसके घर पर रह सके। लेकिन कियारा की दोस्त उसे छत देने के बदले उससे ड्रग्स मांगेगी। इसी के साथ अभीर कियारा का ख्याल रखेगा और अपनी बहन से मिलने अरमान वहाँ आ पहुंचेगा। अरमान अपनी बहन को घर ले जाना चाहता है लेकिन कियारा मना कर देगी। अभीर भी कियारा को गोएनका हाउस में रहने की पर्मिशन देगा। मायरा और पोद्दार परिवार मिलकर अभिरा की खातिर कीर्तन का आयोजन करेंगे। मायरा अपनी मां को गले लगाकर कीर्तन में शामिल होने के लिए राजी कर लेगी।

yrkkh

image source: jio hotstar

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान घरवालों को कीर्तन कैंसल करने को कहेगा लेकिन अभिरा का व्यवहार देख उसका मन बदल जाएगा। गीतांजली राधा बन डांस करेगी तो मनीषा मधुर आवाज में गाना गाएगी लेकिन मायरा की खातिर अभिरा शांत बैठी रहेगी। दूसरी तरफ गीतांजली को बुरा लग रहा है कि अब मायरा उसे भुलाकर अभिरा के करीब आ चुकी है।कीर्तन के दौरान तान्या की कुछ दोस्त पोद्दार हाउस में आएंगी जो अभिरा पर तंज कसते हुए कहेंगी कि ये जेल से कैसे छूटी इसने तो अंशुमन का मर्डर किया था।

End of Feed