Natalia Janoszek Talks About Mridul Tiwari: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों एक से बढ़कर एक तमाशा देखने को मिल रहा है। पिछले वीकेंड का वार में घरवालों को डबल इविक्शन के नाम का झटका मिला। शो के तीसरे हफ्ते में नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर बाहर हो गईं। दोनों के जाने से घरवाले उदास हुए। शो से बाहर आकार नतालिया जानोसजेक ने टेली टॉक संग बातचीत कि और बताया मृदुल तिवारी ने उन्हे दोस्ती में धोखा दिया।
टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से हाल ही में बेघर हुईं कंटेस्टेंट नतालिया जानोसजेक ने कहा 'मृदुल ही थे जिन्होंने घर में मुझे पहले बातचीत की थी और हमारा रिश्ता एक मजाक के रूप में शुरू हुआ। उनकी इंग्लिश और मेरी हिंदी सही न होने के कारण हमारी बातचीत मजाकिया थी। जब मृदुल को चोट लगी तो चीजें बदल गईं और मैं उसके लिए वहां थी, उसे पकड़े हुए थी और डॉक्टर के पास उसके साथ इंतजार कर रही थी। अभिषेक ने मेरे और मृदुल के बीच गलतफहमी का बीज बो दिया। जैसे-जैसे मृदुल और अभिषेक करीब आते गए, मुझे धोखे का एहसास हुआ। इस दौरान बसीर के साथ मेरी दोस्ती और भी गहरी होती गई।
नतालिया जानोसजेक (Natalia Janoszek) के इस खुलासा ने हर किसी को चौंका दिया। मृदुल के बाद नतालिया जानोसजेक का बॉन्ड बसीर अली से बना था और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। बसीर ने खुद नतालिया से अपनी दिल की बात भी कही थी। बता दें नतालिया जानोसजेक के साथ साथ शो से नगमा मिराजकर भी बेघर हो गई थीं। नतालिया जानोसजेक पेशे से एक एक्टर हैं जिनका जन्म पोलैंड में हुआ था।
