टीवी मसाला

Bigg Boss 19: किचन ड्यूटी से हटाने के बाद कुनिका सदानंद के सपोर्ट में आई गौहर खान, सभी घरवालों को लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Gauahar Khan Post: अभिनेत्री गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी हैं। यही कारण है कि वह इस शो को बड़े चाव के साथ देखती हैं। फिर चाहे बात हो अपना पक्ष रखने की या अपनी पसंद का कंटेस्टेंट चुनने की, वह कभी पीछे नहीं रहती। अब उन्होंने कुनिका के लिए पोस्ट किया है।

Image

Image Source: Gauahar Social Media

Bigg Boss 19 Gauahar Khan Post: फैंस का फेवरेट और इस समय सबसे पॉपुलर हो रहा शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) छाया हुआ है। शो में मजेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। घर के अंदर जिस तरह से कंटेस्टेंट के बीच हंगामा देखने को मिलता है, इससे लोगों का डबल एंटरटेनमेंट होता है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कैसे कैप्टन अमाल मलिक कुनिका सदानंद ( Kunickaa Sadanand) से किचन ड्यूटी छिन लेते हैं। अमाल मलिक( Amaal Malik) कहते हैं कि आप किचन से दूर रहना। हालांकि बाद में कुनिका के किचन जाने पर जमकर हंगामा होता है। जिसमें अभिषेक बजाज और शहवाज शेख की लड़ाई हो जाती है। इस मामले पर बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने ट्वीट किया है। उन्होंने कुनिका सदानंद का पक्ष लेते हुए पोस्ट की।

कुनिका सदानंद के सपोर्ट में आई गौहर खान

गौहर खान( Gauahar Khan) ने बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट कुनिका सदानन्द( Kunickaa Sadanand) के लिए पोस्ट किया है। अपने एक्स हैंडल पर गौहर ने लिखा, ' हां वह अपनी बातों से, अपने इंस्ट्रक्शनस से और कई कारणों से इरिटेट कर देती है। लेकिन मुझे बहुत बुरा लगता है कैसे पूरा घर कुनिका से कैसे बात कर रहा है। वो 61 साल की हैं, थोड़ा सा तो उम्र का ख्याल रखो। यही नहीं गौहर ने कहा कि अमाल मलिक अपना फर्ज अच्छे से नहीं निभा पा रहा है। अमाल अधिकार नहीं संभाल सकता। अधिकार का पद जिम्मेदारी के साथ आता है।"

गौहर ने यह पोस्ट अमाल मलिक( Amaal Malik) के बर्ताव के बाद की है। अमाल मलिक इस समय घर के कैप्टन हैं और वह घर की ड्यूटी संभाल रहे हैं। इस बीच, बसीर, ज़ीशान और नीलम ने चर्चा की कि कैसे अमाल कभी-कभी झगड़ों के दौरान बहुत ज्यादा गुस्सैल हो जाता है। बसीर ने बताया कि अमाल को अपना आपा खोते देख वह किचन से चला गया था। झगड़े के बावजूद, अमाल ने कुनिका से माफी भी मांगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article