YRKKH Spoiler 16 October: अरमान के लिए जान की कुर्बानी देगी अभिरा, मनोज का पर्दाफाश करेगी कावेरी

YRKKH Spoiler 16 October: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दादी सा पर लगा ग्रहण टल जाएगा। वहीं अभिरा अरमान की खुशी के लिए अपनी जान दांव पर लगा देगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज 16 अक्टूबर को सीरियल में क्या होने वाला है।

YRKKH Spoiler 16 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल में कल देखने को मिला था कि अनजान शख्स दादी सा पर चाकू से हमला कर घायल कर देता है। इस हादसे से पहले मनोज सभी के सामने यह घोषणा करता है कि वो पोद्दार कंपनी छोड़ अपनी नई लॉ फर्म शुरू कर रहा है। फंक्शन में मनोज दादी सा कि खूब बेइज्जती करता है, यह देख अभिरा-अरमान मामला शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन सब असफल हो जाता है।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 16 october 2024

राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अस्पताल के बाहर मीडिया कावेरी पोद्दार के मरने की खबर फैला देते हैं। यह देख अभिरा मीडियावालों को खरी खोटी सुनाते हुए कहती है कि दादी सा जिंदा हैं। वहीं दूसरी तरफ माधव बताता है कि हमलावर अभिरा को मारने आया था क्यूंकी उसने स्टार एयरलाइन्स वाला केस जीता था। यह सुन पूरा पोद्दार खानदान दादी सा पर आई इस बला का जिम्मेदार अभिरा के सिर मढ़ देते हैं लेकिन अरमान अपनी पत्नी का साथ देते हुए खड़ा रहता है। चाची सा भी अभिरा के लिए जहर उगल रही होती है लेकिन इसी दौरान डॉक्टर सभी को बताते हैं कि कावेरी कि जान खतरे से बाहर आ गई है और ऑपरेशन सफल हुआ।

End of Feed