टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रातों-रात सलमान खान के शो से बाहर क्यूँ निकाले गए Gunratan Sadavarte? कहा 'कोर्ट का बुलावा

Gunratan Sadavarte Eviction Reason From Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 में कल रातों-रात गुणरत्न सदावर्ते को घर से बाहर जाना पड़ा जिसे देख फैंस काफी हैरान हुए। अब घर से निकलने के बाद गुणरत्न ने खुद बताया की आखिर उन्होंने शो को अलविदा क्यूं कहा।

Image

Gunratan Sadavarte Eviction Reason From Bigg Boss 18

Gunratan Sadavarte Eviction Reason From Bigg Boss 18: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 का आगाज शुरू हुए एक हफ्ता बीत गया है। इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई जिसमें मेकर्स ने एक बढ़कर एक स्टार्स को घर में कैद किया हुआ है। पिछले हफ्ते घर से कोई सदस्य नहीं बल्कि गधाराज को एलमिनेट होना पड़ा, जिसका कारण था पीटा संगठन की शिकायत। इसी बीच कल के एपिसोड में देखने को मिला की गुणरत्न सदावर्ते को बिग बॉस ने घर से बाहर आने का आदेश दिया जिसे देख फैंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट भी मायूस हुए। अब खुद कंटेस्टेंट ने घर से बाहर आने की वजह लोगों के आगे बताई है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से कल गुणरत्न सदावर्ते (Gunratan Sadavarte) को एलिमिनेट होना पड़ा जो एक शाकींग इविक्शन बना। अब खुद अपने इस एलिमनेशन पर गुणरत्न सदावर्ते ने बताया कि चलो बुलावा आया है। तो हमें भी बुलावा आया, हमें कोर्ट ने बुलाया था। कोर्ट की जब पेशी लगती है तो हाजरी लगानी पड़ती है। कोर्ट की पेशी के कारण हम माननीय उच्च न्यायालय के सामने हमें एक केस के सिलसिले में बुलाया था। मुझे और जयश्री पाटिल को बहस के लिए कोर्ट में जाना पड़ा था, इसलिए हम बिग बॉस से बहुत इज्जत के साथ कोर्ट की तरफ रवाना हुए'।

गुणरत्न ने यह भी बताया कि हाँ डंके कि चोट पर मुझे फिर से यह मौका मिला तो जरूर हम फिर बिग बॉस में होंगे और अपनी जी चीजें हैं बहुत अच्छी तरह से रखने कि कोशिश करेंगे। लोगों ने हमें नंबर 1 कहा तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। बात दें गुणरत्न अब बिग बॉस के घर में सबसे एंटेरटेंट कंटेस्टेंट थे। शो में जेल ना जाना पड़े इसके लिए उन्होंने घर में ही अनशन और धरना किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article