टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मेकर्स ने नहीं किया अविनाश मिश्रा को घर से बेघर, उल्टा ये पावर देकर पलटा गेम!!

Bigg Boss 18: सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के मेकर्स ने प्रोमो जारी किया था जिसमें दिखाया गया कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को घर से बेघर कर दिया गया। अब इस एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे फैंस को झटका लगने वाला है, जानिए क्या टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18: Avinash Mishra is Not Evicted From Salman Khan Show

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हर दिन कोई ना कोई कंटेस्टेंट एक दूजे से भिड़े होते हैं। घर में लड़ाई के शोर ने अपनी जगह बना ली है जिससे दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज मिल रहा है। सुबह मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो रिलीज किया था जिसमें अविनाश मिश्रा गुस्से में चूर चुम दरंग संग हाथापाई से उतर जाते हैं। ऐसे में सभी 10 कंटेस्टेंट मिलकर अविनाश को शो से बाहर कर देते हैं और खुद बिग बॉस ने घर से बाहर जाने का आदेश दिया। अब अविनाश के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है जिसे सुन सभी झूम उठेंगे।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट से खबर मिली है कि बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को घर से बेघर ना कर उन्हे जेल भेज दिया। गेम पलटे हुए अविनाश को बिग बॉस ने पॉवर भी दी जिसमें वह घरवालों को राशन बांटेंगे। यह देख जिन 10 कंटेस्टेंट ने अविनाश को घर से बेघर करने कि गुहार लगाई थी अब वह खतरे में नजर आए। ऐसे में राशन के बंटवारे वाली पॉवर से अविनाश घर के सदस्यों से बदला लेते हुए नजर आएंगे।

बात दें इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, हेमा शर्मा, तेजिंदर बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरडोकर, श्रुतिका और चाहत पांडे का नाम शामिल है। घर के पहले टाइम ऑफ गॉड अरफीन खान बने हैं जो अब कंटेस्टेंट का टाइम, पास्ट और प्रेजेंट बदल सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे हफ्ते में कौन सा कंटेस्टेंट बाहर होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article